मंझनपुर: चक सहाबुद्दीनपुर की युवती मौत कांड में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, दूसरा आरोपी गिरफ्तार, फरार पर ₹5000 का इनाम जारी
चरवा थाना क्षेत्र में युवती की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। एक के बाद एक आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले में बड़ा खुलासा होने के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस ने अब दूसरे नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार अभियुक्त की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। ये जानकारी मंझनपुर में एसपी ने दी है।