सहारनपुर: भगवती देवी मेमोरियल और बीडीएम पब्लिक स्कूल पर बड़ी कार्रवाई, 32.61 लाख की वसूली की गई: बीएसए ने दी जानकारी
जिला प्रशासन के निर्देश पर आरटीई जांच में खुलासे के बाद बीडीएम पब्लिक स्कूल (शांतिनगर), भगवती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल (लेबर कॉलोनी) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों स्कूलों में आरटीई फीस प्रतिपूर्ति में नियमों के विरुद्ध सरकारी धनराशि लेने के आरोप सही पाए जाने पर विभाग ने कुल 32.61 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए हैं।