गोवर्धन: गोवर्धन में अद्भुत नज़ारा, गौ-भक्तों ने कंधे पर बछड़े को लेकर लगाई सप्तकोशी परिक्रमा, राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने की मांग
गिरिराज महाराज की शरण में आस्था के अनेक रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन मंगलवार को सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग पर एक ऐसा दृश्य नजर आया जिसे देख हर कोई जय गिरधारी कह उठा। आगरा जिले का एक गौ-भक्त अपने कंधे पर गाय के बछड़े को बैठाकर सात कोस की पैदल परिक्रमा करता दिखाई दिया। युवक का यह अनूठा संकल्प गाय माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण का प्रतीक बना