शाहबाद: टोडरपुर राजकीय महाविद्यालय के 133 छात्र-छात्राओं को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने वितरित किए स्मार्टफोन
ब्लाक टोडरपुर के राजकीय महाविद्यालय में 133 छात्र छात्राओं को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी द्वारा स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।स्मार्ट फोन पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए। टोडरपुर में राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को स्मार्ट फोन वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।