बांधवगढ़: उमरिया: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनगणना कार्य की समीक्षा, एनआईसी में अफसर रहे मौजूद
जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मकान सूचीकरण कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान उमरिया एनआईसी केंद्र में कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती राखी सहाय, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह और नोडल अधिकारी जनगणना प्रत्यूष श्रीवास्तव सहित अन्य चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।