ब्यौहारी: टोल प्लाजा के CCTV से खुला राज: भाजपा नेता समेत दो की मौत में स्कॉर्पियो ट्रेस
शहडोल के ब्यौहारी सड़क हादसे में भाजपा नेता राहुल द्विवेदी और अतुल तिवारी की मौत मामले में पुलिस ने टोल प्लाजा के CCTV फुटेज से सफेद स्कॉर्पियो CG 04 LF 3043 को ट्रेस किया। वाहन छत्तीसगढ़ के धमतरी में मिला, जिसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।यह पुष्टि पुलिस ने शुक्रवार सुबह 9 बजे की है।