मढ़ौरा: विशुनपुरा अनुसूचित जाति टोला में प्राथमिक विद्यालय भवन का हुआ उद्घाटन
Marhaura, Saran | Apr 12, 2026 अमनौर प्रखंड के विशुनपुरा अनुसूचित जाति टोला में प्राथमिक विधालय के भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक मंटु सिंह व सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रुप से किया। रविवार की सुबह दस बजे विधायक ने कहा कि नया भवन क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगी । इस दौरान मौके पर डीपीओ प्रियंका रानी व बीडीओ समेत अन्य अधिकारी मौजुद रहे।