सोनाहातु: पूर्व मुखिया के निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने दी श्रद्धांजलि
सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत निवासी पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो के पिता पूर्व मुखिया 87 वर्षीय महेंद्र प्रसाद महतो का आकस्मिक निधन रविवार 23 जून को हो गया था। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले यह काफी लोकप्रिय थे।इनके निधन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो बुधवार शाम 5 बजे गांव पहुंचे। मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।