सोनाहातु: सोनाहातू में खरीफ फसल को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई
सोनाहातू प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ खगेश कुमार की अध्यक्षता में खरीफ फसल को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन बीडीओ खगेश कुमार,उपप्रमुख सविता देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विष्णु खंडित ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। तकनीकी प्रबंधक दीनानाथ भगत के द्वारा खरीफ मौसम में बोए जाने बीजों के चयन आदि के विषय में दिया गया।