गोला: चंद चौराहे के पास मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों की नकदी व मोबाइल लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
गोरखपुर के गोला क्षेत्र में शनिवार देर रात चंद चौराहे के पास एक मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात सामने आई। पीड़ित दुकानदार अनिल कुमार मौर्य के अनुसार, अज्ञात चोर शटर और ताला तोड़कर दुकान में घुसे और करीब 2 लाख रुपये नकद व लगभग 20 महंगे मोबाइल सेट चोरी कर फरार हो गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।