बटियागढ़: मलवारा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
विजोरी गांव से अपनी बहिन के घर मलवारा गांव जा रहे बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,घटना मे जगदीश पिता पंचु काछी उम्र 40 वर्ष निवासी बिजोरी गम्भीर रूप से घायल हुए जिन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया,प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालात में 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया,घटना की जानकारी आज मिली