मिर्ज़ापुर: कछवा में बोले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कार सेवकों पर गोली चलवाने वालों को नहीं देना है वोट
कछवा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार की शाम 5:00 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मौजूद लोगों से कार सेवकों पर गोली चालवाने वालों को वोट नहीं देने की बात कही। कहा कि 20 नवम्बर को सभी लोग मतदान करने अवश्य जाएं।