चौबेपुर पुलिस ने पनिहरी में हुई लूट के मामले में 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लूट का ₹2 लाख 500 व एक वाहन बरामद
Sadar, Varanasi | May 11, 2024 चौबेपुर थाना से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्तगण यशवंत सिंह, आशुतोष राय, निशान्त सिंह पुत्र स्व० आशीष सिंह निवासी नियावरपुर कला थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर हालपता सुसुवाही थाना लंका को ग्राम सिवो रिंग रोड थाना चौबेपुर वाराणसी के पास गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण के कब्जे से लूट का 2 लाख 500 रूपये नकद, एक तमंचा व 02 कारतूस तथा चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो बरामद