केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे वाराणसी, पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक
Sadar, Varanasi | May 11, 2024 वाराणसी। गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिनी काशी प्रवास पर शनिवार को आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी शाम करीब चार बजे और उनके करीब आधे घंटे के बाद अमित शाह आएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर अगवानी के बाद महमूरगंज स्थित भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय आएंगे। वहां वे लोकसभा चुनाव संचालन समिति, वरिष्ठ पदाधिकारियों और पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।