ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत: रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा, रेलवे में गेटमैन का करता था काम
Sadar, Varanasi | May 10, 2024 वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र स्थिते कादीपुर रेलवे स्टेशन के लाईन नंबर तीन के समीप शुक्रवार को 11 बजे अधेड़ रेलवे लाईन पार करते समय सारनाथ दुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।