खेकड़ा: टीकरी निवासी आरोपी को अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मामले में किया गया गिरफ्तार
मीडिया सेल बागपत ने शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे बताया कि थाना दोघट पुलिस ने थाने अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित 1 आरोपी रजत पुत्र ओमपाल निवासी पट्टी छिजाना कस्बा टीकरी को गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।