मुरैना नगर: जिला अस्पताल में तीन दिवसीय स्क्रीनिंग शिविर में पहले दिन 52 पत्रकारों और उनके परिवारों का हुआ पंजीकरण
रोटरी मेडीकल मिशन राहत-2 के तहत मुरैना जिला अस्पताल में 19,20 और 21 मार्च को पत्रकार एवं उनके परिवारजनों के लिये तीन दिवसीय कैम्प आयोजित किया जा रहा है।जिसके तहत आज पहले दिन स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया।जिले के पत्रकार अपने परिवारजनों को स्क्रीनिंग कैम्प में लेकर उपस्थित हुये,स्क्रीनिंग कैम्प में कुल 52 पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों द्वारा पंजीयन कराया।