मुरैना नगर: ट्रांसफार्मर में आग लगने से बद्री धाम रेजिडेंसी के एक मकान में आग लगी, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू, भारी नुकसान हुआ
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की नारायणी गली स्थित बद्री धाम रेजिडेंसी के बगल से बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग भड़क गई और यह आग एक फ्लैट में पहुंच गई।ट्रांसफार्मर में आगजनी के चलते कुछ अन्य फ्लैट मालिकों के इलेक्ट्रिक उपकरण बेकार हो गए और लोगों को भारी नुकसान हुआ।स्थानीय लोगों ने पानी फेंककर आग पर काबू पाया,थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई।