मुरैना नगर: काशीबाबा देव स्थान पर रंग पंचमी मेला आयोजित, अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शीतल जल सेवा की
प्रजापति समाज के आराध्य देव श्री 1008 काशीबाबा देव सरकार ट्रस्ट द्वारा बेहट स्थित मंदिर पर रंगपंचमी के अवसर पर दो दिवसीय मेला आयोजित किया।मेले की शोभा बढ़ाने के लिए दूर दराज के दुकानदार भाईयों ने मेले में आकर मेले में भागीदारी ली।मेले में मुरैना भिण्ड ग्वालियर दतिया दिल्ली गुजरात यूपी.राजस्थान हरियाणा बंगलौर सहित अन्य राज्यों से आये लोगों ने हिस्सा लिया।