मुरैना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, एक पिस्टल और एक कट्टा बरामद
मुरैना एसपी के निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।जिसके तहत कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को अलग अलग स्थान से पकड़ने में सफलता हांसिल की है।मुखबीर की सूचना पर से पुलिस ने यादव कॉलोनी के मोड़ पर से एक आरोपी को पकड़ा जिसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल कारतूस जब्त किए। दूसरा आरोपी न्यू आमपुरा रोड से पकड़ा जिससे 315 बोर का कट्टा व कारतूस जब्त किया है।