बरवाला: खेड़ी गांव के बस स्टैंड के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, सवार हुए घायल
वीरवार को शाम 7:00 के करीब मिली जानकारी अनुसार खेड़ी गांव के बस स्टैंड के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए। मिली जानकारी अनुसार एक मोटरसाइकिल पर अंबाला निवासी और दूसरा मोटरसाइकिल खेड़ी निवासी का बताया जा रहा है। हादसे के बाद डायल 112 पर सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस की erv मौके पर पहुंची और घायलों को रायपुर रानी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।