बरवाला: मोरनी के थापली धामण रोड पर कार पलटी, कार सवार बाल-बाल बचे
वीरवार को शाम 4:00 के करीब मिली जानकारी अनुसार मोरनी के थापली धामण रोड पर अनियंत्रित होकर कार पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार पंजाब नंबर की कार अनियंत्रित होकर अचानक से पलट गई। स्थानीय लोगों के द्वारा कार में सवार लोगों को बाहर निकल गया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आई है।