बरवाला: मौली गांव में 7 नाके व करीब 100 पुलिसकर्मी तैनात, अस्थाई चौकी बनाने के दिए आदेश, DCP ने गांव का दौरा किया
वीरवार को डीसीपी पंचकूला हिमाद्री कौशिक द्वारा गांव मौली का दौरा किया गया। उन्होंने गांव में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। गांव में हाल ही में हुए जातीय विवाद में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से डीसीपी द्वारा गांव में अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने के आदेश दिए गए हैं। वर्तमान में गांव में लगभग 100 प