सैदपुर: सियावां में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में हाहाकार, घटना के दौरान मृतक की शिक्षामित्र मां स्कूल गई थी
सैदपुर थानाक्षेत्र के सियावां गाँव में मंगलवार की दोपहर 24 वर्षीय एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस सनसनीखेज घटना के बाद जहाँ समूचे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के पीछे के कारणों को लेकर गाँव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।