पिछोर: पिछोर में ऐतिहासिक स्थल को लेकर विवाद, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन
पिछोर नगर में स्थित एक प्राचीन स्थल को लेकर बढ़ते विवाद के बीच विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने एसडीओपी को आज शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवाद को बढ़ने से रोकने की अपील की।