कोलायत: कोलायत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्रवाई, आरोपी मौके से फरार, शराब जब्त कर नामजद मुकदमा दर्ज किया
कोलायत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से देशी मदिरा के 40 पव्वे जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।पुलिस थानाधिकारी जसवीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई की।