सरमेरा: सरमेरा प्रखंड के प्राणवां गांव में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबा महतो साहेब राजकीय मेले का किया उद्घाटन
नालंदा जिले के सरमेरा प्रखंड अंतर्गत प्राणवां गांव में 1 मई शुक्रवार को आयोजित श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब द्विवार्षिक राजकीय मेला एवं महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और विधिवत फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरा क्षेत्र उत्साह और उल्लास से