कतरीसराय: कतरीसराय में धान क्रय लक्ष्य अधूरा, गेहूं अधिप्राप्ति को लेकर हुई समीक्षा बैठक
कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र के पांच पैक्सों में धान क्रय को लेकर निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है। कुल 3556.190 मीट्रिक टन धान क्रय के लक्ष्य के मुकाबले मात्र 319.050 मीट्रिक टन धान की ही खरीद की गई है। हालांकि विभागीय स्तर पर धान क्रय प्रतिशत 90 प्रतिशत बताया जा रहा है, वहीं कटौना पैक्स में यह आंकड़ा 91 प्रतिशत तक पहुंचा है।