सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित हसनपुर के पास तालाब में नहाने गए 11 साल के कन्हैया की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
थाना सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड पर स्थित हसनपुर के पास तालाब में खेलते समय नहाने गए 11 वर्षीय कन्हैया की तालाब में डूबने से गुरुवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मौत हो गई है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।