बाह: बाह में बेटी को वापस दिलाने की मांग पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, वीडियो हुआ वायरल
बाह क्षेत्र के रुदुमुली गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जरार निवासी रीतेश शर्मा अपनी चार वर्षीय बेटी को वापस दिलाने और पत्नी से समझौता कराने की मांग कर रहा था। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पूर्व प्रधान मोनू भदौरिया ने युवक को समझाकर बेटी वापस दिलाने और समझौते का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक