भादरा: फैक्ट्री से नरमा चोरी प्रकरण में एक और आरोपित गिरफ्तार, बिक्री राशि और वाहन बरामद
भादरा। फैक्ट्री से 235 क्विंटल नरमा चोरी के बहुचर्चित मामले में गोगामेड़ी पुलिस ने एक और वांछित आरोपी राणा राम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 हजार रुपये बरामद किए हैं। मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं तथा चोरीशुदा नरमा की बिक्री से कुल 1.01 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त किया जा चुका है।श