रीगा: फूड डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, जांच में जुटी पुलिस
Riga, Sitamarhi | Jun 24, 2026 लसीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के समीप बीती रात फूड डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलने पर 1 घण्टे लेट रीगा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार रीगा स्थित अतिथि फैमिली रेस्टोरेंट में डिलीवरी बॉय का काम करता है।