उदयपुर में भारतवंशी अमेरिकी अरबपति की बेटी की शाही शादी संपन्न होने के बाद मेहमानों की विदाई शुरू हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अहमदाबाद रवाना हुए। समारोह में जेनिफर लोपेज की शानदार परफॉर्मेंस मुख्य आकर्षण रही। इसके साथ ही माधुरी दीक्षित, रामचरण सहित कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।