Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
Karnataka
image
image

- गांव खरक की चारों पंचायतों ने किया हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार का जोरदार सम्मान - गांव की महिलाओं ने मीना परमार को सम्मान स्वरूप की तलवार भेंट - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिलाओं का रख रहे हैं पूरा मान-सम्मान: मीना परमार भिवानी, 19 जुलाई। हरियाणा महिला आयोग की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार के सम्मान में गांव खरक कलां स्थित दादी सती जाबदे मंदिर परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की चारों पंचायतों की तरफ से उनको पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने श्रीमती परमार को महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिलाओं का पूरा मान सम्मान रख रहे हैं। इसी के चलते महिला आयोग, महिला विकास निगम और बाल संरक्षण अधिकार जैसे अहम आयोग में महिलाओं की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के हकों के लिए हमेशा तत्पर है। मीना परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है। सरकार अंत्योदय की भावना से योजनाएं लागू कर रही है। पात्र व्यक्तियों को घर बैठे योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सरकारी योजनाओं को पारदर्शिता के चलते ऑनलाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बड़े से बड़े पदों पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के आर्थिक रूप से कमजोर घरों के पात्र युवा नियुक्ति पा रहे हैं। इससे गरीब परिवारों खुशहाली का दौर आया है। युवाओं में मेहनत करने के प्रति उत्साह बढ़ा है। उन्होंने ग्रामीणों से विशेष कर लड़कियों को उच्च शिक्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज सरकार द्वारा लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए हर 20 किलोमीटर पर महिला कॉलेज की स्थापना की जा रही है। शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा किया गया उनका यह सम्मान उनको हमेशा याद रहेगा। सम्मान समारोह का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल फौजी ने किया। इस अवसर पर हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष बृजपाल पप्पू, सरपंच रामचंद्र, राजकुमार, शालिनी व उषा देवी, बीडीसी तरुण व कमलेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशालजीत सिंह तंवर, शकुंतला प्रधान, वीना तंवर, निरीक्षक सतबीर, वेदपाल प्रधान, अशोक प्रधान, सीताराम प्रधान, सूबे सिंह, सूबेदार यशपाल सिंह, अमित परमार, रामधारी कोच, कप्तान अनिल प्रधान, सीताराम गौशाला प्रधान, उमेद राणा, बिट्टू शर्मा, पीके स्टार, बजरंग शर्मा वेदपाल सूबेदार, वेद प्रकाश, रोशन सिंह , इंस्पेक्टर अतर सिंह, इंस्पेक्टर सतवीर सिंह, कैप्टन रामकुमार सिंह, त्रिलोकचंद, सियाराम प्रजापत के अलावा अनके गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 19, 2026

MORE NEWS

राजनीति व अध्यात्म में विमर्श....
कई बार जाने व अन जाने में गलती हो जाए तो गीता क्या कहती है: सांसद चौधरी धर्मवीर व गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज संवाद

राजनीति व अध्यात्म में विमर्श.... कई बार जाने व अन जाने में गलती हो जाए तो गीता क्या कहती है: सांसद चौधरी धर्मवीर व गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज संवाद

Bhiwani, Bhiwani | Jul 19, 2026

एक के बाद एक ऐसे ही काबू आएंगे बुलेट पटाखा बाइक वाले....धन्यवाद
भिवानी ट्रैफिक पुलिस :

एक के बाद एक ऐसे ही काबू आएंगे बुलेट पटाखा बाइक वाले....धन्यवाद भिवानी ट्रैफिक पुलिस :

Bhiwani, Bhiwani | Jul 19, 2026

भिवानी में कोरियर के माध्यम से गुजरात अंग्रेजी शराब भेजने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

भिवानी।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भिवानी के द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अवैध शराब के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने गुजरात में अवैध शराब मंगवाने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 01.06.2026 को सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र पुत्र चंद्रहंस निवासी लोहानी तथा रविंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी कलिंगा को 72 बोतल अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर भिवानी में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फर्जी बिल तैयार कर कोरियर के माध्यम से अंग्रेजी शराब गुजरात के राजकोट में भेजते थे।

अभियोग में आगामी कार्रवाई करते हुए 17.07.2026 को सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के उप निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजकोट (गुजरात) में दबिश देकर अवैध शराब तस्करी में शामिल तीसरे *आरोपी नारेजा पुत्र हाबीब निवासी राजकोट, गुजरात* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

जांच में सामने आया कि आरोपी नारेजा, भिवानी के आरोपी वीरेंद्र एवं रविंद्र से कैरियर के माध्यम से अंग्रेजी शराब मंगवाकर राजकोट क्षेत्र में ऊंचे दामों पर उसकी सप्लाई करता था।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
– पुलिस प्रवक्ता, 
जिला पुलिस भिवानी।।

भिवानी में कोरियर के माध्यम से गुजरात अंग्रेजी शराब भेजने के मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार भिवानी। पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भिवानी के द्वारा जिले में अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अवैध शराब के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने गुजरात में अवैध शराब मंगवाने वाले एक सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 01.06.2026 को सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र पुत्र चंद्रहंस निवासी लोहानी तथा रविंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी कलिंगा को 72 बोतल अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया था। इस संबंध में थाना सदर भिवानी में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे फर्जी बिल तैयार कर कोरियर के माध्यम से अंग्रेजी शराब गुजरात के राजकोट में भेजते थे। अभियोग में आगामी कार्रवाई करते हुए 17.07.2026 को सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के उप निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजकोट (गुजरात) में दबिश देकर अवैध शराब तस्करी में शामिल तीसरे *आरोपी नारेजा पुत्र हाबीब निवासी राजकोट, गुजरात* को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जांच में सामने आया कि आरोपी नारेजा, भिवानी के आरोपी वीरेंद्र एवं रविंद्र से कैरियर के माध्यम से अंग्रेजी शराब मंगवाकर राजकोट क्षेत्र में ऊंचे दामों पर उसकी सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला कारागार भेज दिया गया। – पुलिस प्रवक्ता, जिला पुलिस भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 19, 2026