जांजगीर क्षेत्र के कुटरा गांव में बिजली की समस्या से त्रस्त ग्रामीण सड़क पर उतर गए और पामगढ़ जांजगीर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. ग्रामीणों के विरोध की सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस पहुंची. फिर विद्युत मंडल के अफसर पहुंचे और समस्या निराकरण का आश्वासन दिया, तब जाकर 2 घण्टे बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान सड़क की दोनों ओर मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।