अटेर: साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए 15 दिवसीय सेफ क्लिक 2 अभियान का SP ने कंट्रोल रूम में किया शुभारंभ
Ater, Bhind | Jun 24, 2026 भिण्ड में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा द्वारा विशेष अभियान के द्वितीय संस्करण "सेफ क्लिक 2.0 सुरक्षित क्लिक - सुरक्षित जीवन) का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान आगामी 8 जुलाई तक कुल 15 दिन के लिए संपूर्ण जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में प्रभावी रूप से चलाया जाएगा ताकि आम नागरिक जागरुक होकर इन फ्रॉड से बच सके