फारबिसगंज: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा फारबिसगंज के दो परीक्षा केंद्र पर जारी.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में बुधवार को हिन्दी की परीक्षा फारबिसगंज के विभिन्न दो केंद्रों पर चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ. फारबिसगंज में दो परीक्षा केंद्र सरस्वती विधा मंदिर, मिथिला पब्लिक स्कूल बनाया गया है. परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. परीक्षा को लेकर शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न रही.