फारबिसगंज: डुमरा बांध के समीप दो बाइकों की हुई टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के डुमरा बांध के समीप दो बाइकों की हुई टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा घायल बाइक सवार का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया.