फारबिसगंज: जोगबनी कटिहार रेलखंड पर भद्रेश्वर के समीप ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जोगबनी कटिहार रेलखंड पर भद्रेश्वर के समीप ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज डीएसपी समेत रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इस मौके पर फारबिसगंज डीएसपी ने कहा मामले की जांच की जा रही है. ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी की ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है.