फारबिसगंज: जोगबनी बार्डर पर एसएसबी जवानों द्वारा पूर्व वार्ड पार्षद एवं अन्य के साथ दुर्व्यवहार मामले में जांच कमेटी गठित.
भारत नेपाल सीमा जोगबनी बार्डर पर एसएसबी जवानों द्वारा पूर्व वार्ड पार्षद एवं अन्य लोगों के साथ दुर्व्यवहार के कथित मामले में एसएसबी सेनानायक द्वारा जांच कमेटी गठित की गई है. वही पूर्व वार्ड पार्षद द्वारा जोगबनी थाना में आवेदन देकर घटना की जांच की मांग की गई है. इस घटना पर पूर्व विधायक ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.