पीरो: हुसैन के नारों से गूंजा पीरो व चरपोखरी, ताजिया जुलूस में दिखा अद्भुत जोश
Piro, Bhojpur | Jun 26, 2026 त्याग और बलिदान के प्रतीक पर्व मुहर्रम को लेकर चरपोखरी एवं पीरो प्रखंड में शुक्रवार को आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। शाम 5 बजे के करीब विभिन्न मुहर्रम समितियों द्वारा भव्य ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाला गया, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रखंड क्षेत्र के बैदेकोरी, हरपुर चांदी, भलुआना, लिलारी मुकुंदपुर पीरो सहित कई गांवों में मनाया गया।