भटवाड़ी: गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से आगे वाहनों की आवाजाही दो घंटे बाद शुरू हुई, पहाड़ी पत्थरों के गिरने का खतरा बना है
सोमवार सुबह से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। गंगोत्री हाईवे सुबह 9 बजे गंगनानी से आगे नागराजा मंदिर के पास पहाड़ी से पत्थर आने के कारण बंद हो गया था। वहां बीआरओ ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। फिलहाल वहां पर वाहनों की आवाजाही तो चल रही है, लेकिन पहाड़ी पत्थर आने का खतरा लगातार बना है।