सिराथू: कनवार गौशाला की बदहाली की तस्वीरे आई सामने, सही ख़ुराक और इलाज के आभाव में दम तोड़ रहे गौवंश
कड़ा ब्लॉक के अंतर्गत कनवार गांव की गौशाला की बदहाली की तस्वीर सामने आई है जिसमें देखा जा रहा है कि गौवंशो को सही खुराक और सही तरीके से इलाज न मिलने की वजह से लगातार गौवंशों की मौते हो रही है। कुछ गोवंश तड़पते हुए देखे जा सकते हैं तो कुछ गोवंश यहां पर मरे हुए भी पड़े हैं। गोवंशों को खिलाने के लिए यहां भूसे की जगह सूखे पैरे दिये जा रहे हैं,जिम्मेदार खामोश है।