सिराथू: चित्रकूट गए हुवे परिवार के घर शीतलाधाम में संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को लग गई आग में काफ़ी सामान जलकर खाक
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतलाधाम के रहने वाले बंसीलाल पँडा अपनी पत्नी के साथ बुधवार को चित्रकूट गए हुए थे उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार दोपहर आग लग गई जिसमें उनका काफी सामान जल गया है। बंसी लाल की छोटी बहन कशिश ने देखा कि उनके घर में आग लगी हुई है शोर शराबा किया आसपास के लोग इकट्ठा हुए किसी तरीके से आग बुझाई गई है।