सिराथू: कौशांबी के नेशनल हाईवे पर ट्रक के कुचलकर पत्रकार की हुई दर्दनाक मौत अझुवा में हाईवे पर करते समय हुआ हादसा
थाना सैनी क्षेत्र के अझुवा मे बुधवार शाम नेशनल हाईवे पार करते समय पत्रकार आकाश चंदेल की दर्दनाक मौत हो गई है। आकाश चंदेल की मौत की खबर जब पत्रकारों को मिली तो पत्रकारिता जगत में शोक दौड़ गया।मौके पर पत्रकारों की भारी भीड़ जमा हो गई।जानकारी के मुताबिक आकाश चंदेल हाईवे पार कर रहे थे तभी हादसा हुआ है।पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है और आगे की जांच शुरू कर दिया है।