झांसी: बडागांव थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jhansi, Jhansi | Dec 1, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना बडागाँव पुलिस टीम ने जानलेवा हमला आदि के अभियोग से सम्बन्धित 1 वांछित आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम रमेश राजपूत निवासी ग्राम शंकरगढ थाना बडागांव जिला झांसी बताया गया।