कर्वी: चित्रकूट पुलिस ने दंगा नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल की, कानून-व्यवस्था से निपटने का किया पूर्वाभ्यास
चित्रकूट पुलिस ने शुक्रवार सुबह 8 बजे पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल का आयोजन किया। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस बल ने विषम परिस्थितियों से निपटने का पूर्वाभ्यास किया। एंटी राइट गन, अश्रु गैस और अन्य उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रदर्शन कर अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए।