नैनीताल: मल्लीताल में गाय की बछिया के साथ कुकृत्य करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करेगी कोतवाली पुलिस
सरोवर नगरी में मल्लीताल स्थित गौशाला में बीती रात्रि मंगलवार को गाय की बछिया के साथ कुकृत्य करने वाले व्यक्ति को लेकर लोगों में आक्रोश था और व्यापार मंडल ने 48 घंटे में गिरफ्तार करने की चेतावनी पुलिस को दी थी। गुरुवार को अभियुक्त देव जाटव पुत्र रघुवीर जाटव निवासी गाड़ी पड़ाव से कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही थी।