नैनीताल: जन संवाद कार्यक्रम में प्रशासक डॉक्टर हरीश बिष्ट ने ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं
भीमताल ब्लॉक कार्यालय सभागार में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व प्रशासक डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट ने जन संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना। साथ ही जल्द समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।