नैनीताल: डीएम वंदना सिंह ने बुधवार को जिला कार्यालय में बैठक कर वैकल्पिक मार्गों और सड़कों के चौड़ीकरण की जानकारी ली
डीएम वंदना सिंह ने बुधवार को जिला कार्यालय में बैठक की। करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने वैकल्पिक मार्गों व सड़कों के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम वंदना ने लोक निर्माण विभाग भवाली डिवीजन से मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल मार्ग की प्रगति जानी।